भीम आर्मी ने बनभूलपुरा में हो रहे अतिक्रमण के संबंध में एसपी सिटी को सौपा ज्ञापन

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं के द्वारा जिलाध्यक्ष नफीस अहमद खान के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी को एक ज्ञापन बनभूलपुरा में हो रहे अत्यधिक अतिक्रमण को लेकर सौपा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में अत्यधिक घनी आबादी वाला क्षेत्र है। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के बावजूद सड़कों पर बेतरतीब वाहन खड़े रहते हैं, छोटे-छोटे बच्चे बाइकें दौड़ाते रहते हैं और सबसे बड़ी समस्या यह है कि राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीवार से सटा कर सालों से रेता बजरी का भंडार किया जाता रहा है। और रोड में ही घोड़ा बुग्गी व चौपहिया वाहन खड़े कर देते हैं।

भीम आर्मी ने बनभूलपुरा में हो रहे अतिक्रमण के संबंध में एसपी सिटी को सौपा ज्ञापन

उन्होंने कहा जानवरों के मल मूत्र के कारण हर समय गंदगी का अंबार लगा रहता है तथा सड़क पूरी तरह से बन्द होने से कार निकालने में बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी तरह लाइन नम्बर 8 में 60 फूट चौड़ी रोड होने के बावजूद अतिक्रमण के कारण बाइक तक निकालना मुश्किल होता है। इंद्रानगर बड़ी रोड पर भी उपरोक्त हालात हैं ऑटो रिक्शा में नशेड़ियों ने नशा करने का अड्डा बना रखा है।

उन्होंने मांग की हैं कि जल्द से जल्द अतिक्रमण हटाया जाय, जिससे क्षेत्रीय जनता को उपरोक्त परेशानियों से मुक्ति मिल सके। कार्यक्रम में नफ़ीस अहमद खान, सिराज अहमद, हरीश लोधी, मोनू कुमार, इरशाद हुसैन आदि उपस्थित थे

भीम आर्मी ने बनभूलपुरा में हो रहे अतिक्रमण के संबंध में एसपी सिटी को सौपा ज्ञापन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News