बनभूलपुरा के वार्ड नं0 32 में बने सामुदायिक भवन को लेकर भीम आर्मी ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

बनभूलपुरा के वार्ड नं0 32 में बने सामुदायिक भवन को लेकर भीम आर्मी ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन
बनभूलपुरा के वार्ड नं0 32 में बने सामुदायिक भवन को लेकर भीम आर्मी ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। भीम आर्मी कार्यकर्ताओं द्वारा कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद के नेतृत्व में एक ज्ञापन मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम को सौपा।

ज्ञापन में उन्होंने कहा कि पूर्व नगर पालिका परिषद ने 21 साल पहले वार्ड न0 32 (पूर्व वार्ड संख्या 21) में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया था, जिसके निर्माण में 21 वर्ष पूर्व नगर पालिका का 1, 35, 500 रुपये/- (एक लाख पैतीस हज़ार पांच सौ) खर्च में आये थे। उन्होंने कहा निर्माण के बाद से अब तक उक्त भवन आम जनता के लिए नही खोला गया न ही उक्त भवन को पालिका/निगम द्वारा अपने कब्जे में लिया गया और न ही उक्त भवन का लोकार्पण ही किया गया।

उन्होंने कहा कुछ पालिका/निगम कर्मचारियों/अधिकारियों की मिलीभगत से कुछ राजनीतिक रसूखदारों द्वारा उक्त भवन पर कब्ज़ा कर लिया गया। उक्त भवन के बारे में नगर निगम के कर्मचारियों से आरटीआई लगा कर पूछने पर नगर निगम द्वारा ऐसा कोई सामुदायिक भवन होने से अनभिज्ञता जताई गई। उक्त प्रकरण में स्थानीय पार्षद की भूमिका भी संदिग्ध है।

साथ ही उन्होंने मांग की हैं कि उक्त मामले की गहनता से छानबीन की जाएगी तो खुलासा होगा कि निगम की सम्पत्ति को खुर्द बुर्द करने में निगम के किन कर्मचारियों/अधिकारियों, राजनेताओं व अन्य व्यक्तियों की सांठगांठ है। उन्होंने कहा अगर नगर निगम की संपत्तियों की गहनता से जांच की गई, तो भीम आर्मी को उम्मीद है कि इसके अतिरिक्त नगर निगम की और भी बहुत सी सम्पत्तियां खुर्द बुर्द की गई हैं।

उन्होंने कहा उक्त नगर निगम के सम्पत्ति प्रकरण में गंभीरता पूर्वक जांच कर सामुदायिक भवन पर कब्ज़ा किये हुए व्यक्ति एवं नगर निगम के ज़िम्मेदार अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यकलापों की जांच की जाय तथा पूरे प्रकरण पर संज्ञान लेते हुए दोषियों पर तत्काल कार्रवाई करने की कृपा करें। उचित कार्रवाई न होने पर भीम आर्मी नगर निगम के खिलाफ धरना प्रदर्शन तथा अन्य आवश्यक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी।

ज्ञापन देने वालों में कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष सिराज अहमद, कुमाऊँ मंडल संरक्षक जीआर टम्टा, जिलाध्यक्ष नफ़ीस अहमद खान, ज़िला कोषाध्यक्ष सुंदर लाल बौद्ध, मोहन लाल आर्या, हरीश लोधी, इरशाद अहमद, सुलेमान मलिक आदि शामिल हैं।

बनभूलपुरा के वार्ड नं0 32 में बने सामुदायिक भवन को लेकर भीम आर्मी ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन
पंकज उपाध्याय
नगर आयुक्त

वही इस संबंध में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि, वार्ड नंबर 32 इंदिरा नगर में नगर निगम के सामुदायिक भवन के संबंध में एक ज्ञापन मुझे दिया गया है, मेने संबंधित अधिकारियों को आदेश कर दिया है, कि उक्त संबंध में जांच कर मुझे आख्या प्रस्तुत करें।

बनभूलपुरा के वार्ड नं0 32 में बने सामुदायिक भवन को लेकर भीम आर्मी ने नगर आयुक्त को सौपा ज्ञापन

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News