बेस की नवनियुक्त पीएमएस डॉक्टर ह्यांकी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं, बोली चिकित्सालय में आए हर मरीज़ को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। पिछले कुछ दिनों से जनपद नैनीताल में कोरोना संक्रमण कोविड-19 की बढ़ती रफ्तर को देखते हुए शासन-प्रशासन व स्वस्थ्य विभाग पूरी तरह तैयार हैं। इसी क्रम में सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल की पीएमएस डॉक्टर सविता ह्यांकी से कोविड-19 की तीसरी लहर के लिए, उनकी तैयारियां के बारे में जाना। आपको बताते चले कि डॉक्टर सविता ह्यांकी के द्वारा अभी कुछ समय पूर्व ही बेस चिकित्सालय के पीएमएस का पदभार ग्रहण किया है, इससे पूर्व वहां अल्मोड़ा में मुख्य चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात थी।

बेस की नवनियुक्त पीएमएस डॉक्टर ह्यांकी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं, बोली चिकित्सालय में आए हर मरीज़ को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा
डॉक्टर सविता ह्यांकी
पीएमएस
सोबन सिंह जीना बेस अस्पताल हल्द्वानी

बेस चिकित्सालय के पीएमएस का पद संभालने के बाद डॉक्टर ह्यांकी के द्वारा अपनी प्राथमिकताओं में बताया कि अभी मैं यहां आई है, कोशिश करूंगी कि किसी भी मरीज को बाहर से दवाइयां ना लेनी पड़े, अगर किसी दवाई की कमी है, तो उसको शासन स्तर से उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने कहा कोरोना की दस्तक को देखते हुए ऑक्सीजन पर्याप्त रहे इसके लिए उपलब्ध ऑक्सीजन प्लांट को स्थापित किया जा रहा है तथा आईसीयू बनकर तैयार है।

बेस की नवनियुक्त पीएमएस डॉक्टर ह्यांकी ने बताई अपनी प्राथमिकताएं, बोली चिकित्सालय में आए हर मरीज़ को प्राथमिकता के आधार पर देखा जाएगा

पीएमएस डॉक्टर ह्यांकी ने कहा हमारी कोशिश है, कि आईसीयू बनकर तैयार है, जिसको जल्द से जल्द हैंड ओवर कर शुरू कर दिया जायेगा प्राथमिकता के आधार पर आए मरीजों को देखा जा रहा है, डॉक्टर्स को आते ही मैंने कह दिया है जहां तक संभव हो अस्पताल में ही इलाज किया जाना चाहिए मेरी प्राथमिकता रहेगी कि मरीज अस्पताल में आकर अपने आप को सुरक्षित व संतुष्ट महसूस करें।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News