मतगणना में सतर्कता से कार्य करे अभिकर्ता : प्रह्लाद जोशी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखण्ड भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में विधानसभा चुनाव प्रभारी केन्द्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को यहाँ कहा कि मतदान में मतगणना अभिकर्ता की जागरूकता आवश्यक है। मतगणना में समय से पूर्व पहुंचना और जब तक अंतिम ईवीएम न खुल जाए, तब तक हमें आंख-नाक सब खुले रखने हैं। जोशी ने पार्टी पदाधिकारियों की बैठक में बालेते हुए कहा कि हमारे कार्यकर्ता को सतर्क रहना होगा। उन्होंने कहा कि हम इस चुनाव में पूर्ण बहुमत से जीत रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि दो तिहाई बहुमत से हम सरकार बनाएंगे, लेकिन ऐसा ना हो, जीत की खुशी में ईवीएम का ध्यान भूल जाए। हमें हर संभव प्रयास कर ईवीएम का ख्याल रखना है। जब तक अंतिम ईवीएम के वोटों की मतगणना न हो जाए, तब तक जश्न न मनाए।

प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि मतगणना में हमारे लिए एक-एक मिनट जरूरी है। हमें गौर करना होगा कि हमारी लापरवाही का लाभ विरोधी ना उठा लें। उन्होंने कहा कि हमारा कार्यकर्ता समय से पहले पहुंचे और जीत तक डटे रहे। संगठन महामंत्री अजय कुमार ने कहा कि हम संगठन और उत्तराखंड की महान जनता के बलबूते एक नई सरकार का निर्माण पूर्ण आशीर्वाद के साथ कर रहे हैं। कार्यकर्ताओं से यह अपेक्षा की जाती है कि वह 10 मार्च को जो उन्हें कार्य आवंटित किए गए हैं उसको अंतिम समय तक पूर्ण सजगता के साथ करें।

निवर्तमान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हम जनता के आशीर्वाद से पूर्ण बहुमत प्राप्त कर रहे हैं। हम सबको मतगणना के समय विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता की सजगता सदैव हमारे जीत का माध्यम बनी है मतगणना में भी यही दृष्टि बनाए रखनी होगी। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, विधानसभा प्रभारी, विधानसभा प्रत्याशी व विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

मतगणना में सतर्कता से कार्य करे अभिकर्ता : प्रह्लाद जोशी

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News