त्योहारी सीजन में आंचल का विशेष ऑफर, घी में 100 से 80 हज़ार तक की छूट

लालकुंआ। नैनीताल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा 15 अगस्त से लेकर 31 अगस्त तक आंचल घी के खरीद पर 100 रूपये से लेकर 80 हज़ार रूपये तक की छूट दी जा रही है। नैनीताल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि आगामी 15 अगस्त, घी संक्रान्ति, रक्षा बंधन और श्रीकृष्ण जन्माश्टमी पर्व को देखते हुए आंचल घी उपभोक्ताओं को शुद्ध घी उपलब्ध कराने और मिठाई के दुकानदारों को उपभोक्ताओं के लिए घी से बनी मिठाइयां उपलब्ध कराने के लिए आफर चलाया जा रहा है। अध्यक्ष मुकेश बोरा ने बताया कि आंचल ब्रान्ड को घर-घर पहुंचाने के लिए दुग्ध विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा के निर्देशों के तहत त्योहारी सीजन में नकली खाद्य पदार्थों से बचने और उन्हें शुद्ध घी उपलब्ध कराने के लिए आंचल प्रयास कर रहा है।

त्योहारी सीजन में आंचल का विशेष ऑफर, घी में 100 से 80 हज़ार तक की छूट

Read more

Local News