- इंदिरा नगर फाटक के पास दोपहर करीब 3 बजे हुआ हादसा
- मौके पर पहुंची बनभूलपुरा पुलिस ने शुरू की जांच
हल्द्वानी। गोला बाईपास पर इंदिरा नगर फाटक के पास सोमवार दोपहर कार और स्कूटी की भिड़ंत में 55 वर्षीय स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घायल को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना मिलते ही बनभूलपुरा पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार, हुंडई कार संख्या DL 2C AV 2826 और होंडा एक्टिवा स्कूटी संख्या UK 04 AL 6734 की इंदिरा नगर फाटक के पास टक्कर हो गई। हादसे में स्कूटी सवार बाबू पुत्र दिलावर खां, निवासी वार्ड नंबर 32, इंदिरा नगर गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना दोपहर करीब तीन बजे की बताई जा रही है। कार सवार नैनीताल से दिल्ली की ओर जा रहे थे। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
