राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट! 15 नवंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो कट सकता है राशन

  • नैनीताल जिले में सभी सदस्यों की ई-केवाईसी अनिवार्य
  • जिला पूर्ति अधिकारी ने दी अंतिम अवसर की जानकारी

नैनीताल। नैनीताल जिले के राशन कार्ड धारकों को अपने राशन कार्ड में दर्ज सभी सदस्यों की ई-केवाईसी 15 नवंबर 2026 तक अनिवार्य रूप से पूरी करानी होगी। निर्धारित समयसीमा तक प्रक्रिया पूरी नहीं होने पर शासन के निर्देशों के अनुसार संबंधित राशन कार्ड या यूनिट निरस्त की जा सकती है। जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन ने उपभोक्ताओं से समय रहते ई-केवाईसी कराने की अपील की है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि राशन कार्ड में दर्ज प्रत्येक सदस्य की ई-केवाईसी पूरी कराना आवश्यक है।

राशन कार्ड धारकों के लिए अलर्ट! 15 नवंबर तक ई-केवाईसी नहीं कराई तो कट सकता है राशन

इसके लिए उपभोक्ता उत्तराखंड में किसी भी सस्ता गल्ला विक्रेता की दुकान पर उपलब्ध ई-पॉस मशीन के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं। इसके अतिरिक्त ‘मेरा ई-केवाईसी’ मोबाइल एप के जरिए भी ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित तिथि तक ई-केवाईसी नहीं कराने पर संबंधित राशन कार्डधारक या यूनिट के विरुद्ध कार्रवाई हो सकती है। इसकी जिम्मेदारी राशन कार्डधारक की होगी। ऐसे में उपभोक्ताओं को अंतिम अवसर का लाभ उठाते हुए 15 नवंबर से पहले अपने परिवार के सभी सदस्यों की ई-केवाईसी पूरी कराने की सलाह दी गई है।

Read more

Local News