किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, व्हाट्सऐप पर ग्राहकों को भेजी जाती थीं युवतियों की तस्वीरें

  • महिला समेत चार गिरफ्तार
  • पुलिस ने छापेमारी में 3500 रुपये और आपत्तिजनक सामग्री की बरामद

देहरादून। राजधानी देहरादून में किराये के मकान से कथित अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। एसएसपी के निर्देश पर कार्रवाई करते हुए पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने संस्कृति लोक कॉलोनी, ब्राह्मणवाला में एक मकान पर छापा मारकर इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3500 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस को 23 अक्टूबर को सूचना मिली थी कि संस्कृति लोक कॉलोनी की लेन नंबर एक स्थित मकान में किराये का कमरा लेकर अनैतिक देह व्यापार कराया जा रहा है।  सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने छापेमारी की।

किराये के मकान में देह व्यापार का खुलासा, व्हाट्सऐप पर ग्राहकों को भेजी जाती थीं युवतियों की तस्वीरें

पुलिस के मुताबिक, मकान के एक कमरे में एक महिला और एक पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले, जबकि दूसरे कमरे में दो अन्य महिलाएं मौजूद थीं। इसके बाद पुलिस ने मौके से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ के अनुसार, गिरफ्तार महिला अजमीरा कथित तौर पर मकान किराये पर लेकर इस गतिविधि का संचालन कर रही थी। पुलिस का दावा है कि वह फोन और व्हाट्सऐप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करती थी तथा उन्हें युवतियों की तस्वीरें भेजती थी। ग्राहकों की मांग के अनुसार बाहरी जिलों और राज्यों से महिलाओं को बुलाकर किराये के कमरे में देह व्यापार कराया जाता था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अजमीरा (42), शेख अजीजल (30), रजनी (25) और अन्नू (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों के विरुद्ध अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है।

Read more

Local News