Tuesday, May 26, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

आप सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा दूसरे स्थान पर, बहुमत किसी को नहीं

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
December 27, 2021
in देश
आप सबसे बड़ी पार्टी, भाजपा दूसरे स्थान पर, बहुमत किसी को नहीं
Share the news

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम चुनावों में पहली बार उतरी आम आदमी पार्टी(आप) ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुये कुल 35 से 14 वार्डों में जीत दर्ज कर भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) और कांग्रेस जैसे बड़े राजनीतिक दलों को करारी पटखनी दी है।

निगम चुनावों की आज हुई मतगणना में आप 14 सीटों के साथ पहले स्थान पर जबकि सत्तारूढ़ भाजपा 12 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरे तथा विपक्षी कांग्रेस आठ वार्डों में जीत के साथ तीसरे स्थान पर रही है। वहीं शिराेमणि अकाली दल (शिअद) को एक वार्ड में जीत मिली है। इस चुनाव में किसी राजनीतिक दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है। 35 सदस्यीय निगम के सदन में चंडीगढ़ का सांसद भी पदेन सदस्य है ऐसे में स्पष्ट बहुमत के लिये किसी भी दल के पास 19 सीटें होना अनिवार्य है। आने वाले दिनों में ऐसे निगम के महापौर, वरिष्ठ उप महापौर और उप महापौर पदों के लिये अब कशमकश शुरू होने वाली है।

यह भी पढ़ें 👉

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

बनभूलपुरा हिंसा मामले में आरोपियों की ‘डिफॉल्ट जमानत’ रद्द, दो हफ्ते में सरेंडर के आदेश

May 6, 2026
हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

हल्द्वानी के चंदन हॉस्पिटल को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान, ‘बेस्ट इमर्जिंग मल्टी सुपर-स्पेशियलिटी हॉस्पिटल’ अवॉर्ड से सम्मानित

April 26, 2026
बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण : अगली संभावित सुनवाई 28 अप्रैल को

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पुनर्वास के लिए लगेंगे कैंप, 28 अप्रैल को अगली सुनवाई

February 28, 2026
हल्द्वानी रेलवे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई, अब 9 दिसंबर को हो सकती है सुनवाई

Supreme Court में 24 फरवरी को बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण की सुनवाई

February 21, 2026

इस चुनाव में सबसे बड़ा झटका भाजपा को लगा है जिसे इस चुनाव में आठ सीटों का नुकसान हुआ है। पार्टी ने 2016 के चुनाव में 20 सीटें जीत कर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। भाजपा उम्मीदवार और महापौर रविकांत शर्मा तथा पूर्व महापौर देवेश मौदगिल चुनाव हार गये। श्री शर्मा को आम के दमनप्रीत सिंह 828 मतों तथा श्री मोदगिल को आप के जसबीर सिंह ने 939 मतों के अंतर से पराजित किया। कांग्रेस को पिछले चुनाव में पांच सीटों के साथ संतोष करना पड़ा था लेकिन इस बार उसे तीन सीटों का फायदा हुआ है। शिअद को एक सीट मिली थी तथा उसने इस बार भी अपना प्रदर्शन बरकरार रखा है। स्थानीय बड़े नेताओं में कांग्रेस के हरमोहिंदर सिंह लक्की और आप के चंद्रमुखी शर्मा को हार का सामना करना पड़ा है।

वर्ष 2016 में निगम के 26 वार्डों के लिये चुनाव हुआ था। लेकिन इस बार शहर के गांवों को भी निगम में शामिल किये जाने के कारण इसके वार्डों की संख्या बढ़ कर 35 हो गई है। वहीं चंडीगढ़ से सांसद भी सदन का पदेन सदस्य होता है और उसे भी वोट देने का अधिकार हासिल है। वर्तमान में भाजपा की श्रीमती किरण खेर चंडीगढ़ से सांसद हैं और ऐसे में सदन में भाजपा सदस्यों की संख्या 13 हो जाती है।

चंडीगढ नगर निगम के लिये गत 24 दिसम्बर को चुनाव हुआ था जिसमें अब तक का रिकार्ड 60.78 प्रतिशत मतदान हुआ है। चुनाव में कुल 203 उम्मीदवार थे। भाजपा, कांग्रेस और आप ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। खास बात यह है कि आप भले ही सीटों के हिसाब से सबसे बड़ी पार्टी रही है लेकिन जहाँ तक वोट प्रतिशत का विषय है, तो उसमें कांग्रेस 29.79 प्रतिशत मतों के साथ सबसे आगे रही है जबकि भाजपा 29.30 प्रतिशत मतों के साथ दूसरे तथा आप 27.08 प्रतिशत मतों के साथ तीसरे स्थान पर रही है। आप ने निगम चुनाव में पहले बार उतरे पर भाजपा और कांग्रेस के साथ मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया था। अपने पहले ही चुनाव में उसने भाजपा और कांग्रेस जैसे बड़े राष्ट्रीय दलों को पटखनी देकर जनता के बीच बढ़ती अपनी पैठ का अहसास करा दिया है। आप के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंदर केजरीवाल ने भी पार्टी के लिये यहां आकर चुनाव प्रचार कर चंडीगढ़ नगर निगम में भी दिल्ली की अनुरूप व्यवस्थाएं करने जैसे अनेक वादे किये थे।

चंडीगढ़ निगम चुनाव परिणामों को देश के पांच राज्यों पंजाब, उत्तरप्रदेश, उत्तरखंड, गोवा और मणिपुर में होने वाले विधानसभा चुनावों के दृष्टिगत अहम माना जा रहा है। आप पहले चार राज्याें में चुनाव में उतरने जा रही है। वहीं भाजपा उक्त राज्यों को हाेने जा रहे विधानसभा चुनावाें को देखते हुये निगम चुनाव को बड़ी गम्भीरता से ले रही थी इसमें उसने प्रचार के लिये केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर समेत अन्य राष्ट्रीय नेताओं को भी उतारा था लेकिन पार्टी को अपेक्षानुसार सफलता हासिल नहीं हुई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

कुमाऊँ आयुक्त रावत ने किया एसटीएच का औचक निरीक्षण

Next Post

ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लगाया नाइट कर्फ्यू, एसओपी जारी

Next Post
ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लगाया नाइट कर्फ्यू, एसओपी जारी

ब्रेकिंग न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में लगाया नाइट कर्फ्यू, एसओपी जारी

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In