एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर निर्दलीय आर्यन बेलवाल की जीत, 466 वोट से बाजी मारी

  • 18 राउंड की मतगणना पूरी, आर्यन बेलवाल को 1723 वोट
  • NSUI के मेहुल शाह को 1257 और ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में अध्यक्ष पद का परिणाम घोषित हो गया है। ABVP से बागी होकर निर्दलीय चुनाव मैदान में उतरे आर्यन बेलवाल ने 466 वोटों से जीत दर्ज की। 18 राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद आर्यन बेलवाल को कुल 1723 वोट मिले। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 1257 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 988 वोट प्राप्त हुए।

मतगणना के शुरुआती राउंड से ही आर्यन बेलवाल बढ़त बनाए हुए थे। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ी, उनकी बढ़त बनी रही और अंतिम राउंड के बाद जीत के आंकड़े पर मुहर लग गई।  आर्यन बेलवाल ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी मेहुल शाह को 466 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ा। एमबीपीजी कॉलेज में अध्यक्ष पद के लिए कुल 18 राउंड में मतगणना पूरी की गई। अंतिम आंकड़ों के सामने आने के साथ ही अध्यक्ष पद का परिणाम स्पष्ट हो गया। चुनाव परिणाम के बाद कॉलेज परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों की गतिविधियों पर पुलिस-प्रशासन की निगाह बनी हुई है।

Read more

Local News