- निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 1419 वोट
- NSUI के मेहुल शाह को 1084 और ABVP के धीरज बिष्ट को 802 वोट
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना अब निर्णायक दौर में पहुंच गई है। अध्यक्ष पद के लिए 15वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1419 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी NSUI के मेहुल शाह को 1084 वोट, जबकि ABVP के धीरज बिष्ट को 802 वोट मिले हैं।
15वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 335 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 282 वोटों की बढ़त हासिल है। एमबीपीजी कॉलेज में कुल 18 राउंड में मतगणना होनी है। 15 राउंड पूरे होने के बाद अब केवल तीन राउंड की गिनती बाकी है। जैसे-जैसे अंतिम राउंड की ओर मतगणना बढ़ रही है, प्रत्याशियों और समर्थकों की निगाहें परिणाम पर टिकी हैं। अंतिम स्थिति सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।
