- निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 1230 वोट
- NSUI के मेहुल शाह को 935 और ABVP के धीरज बिष्ट को 667 वोट
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए 13वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1230 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 935 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 667 वोट मिले हैं।
13वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 295 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 268 वोटों की बढ़त हासिल है। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव में कुल 18 राउंड में मतगणना होनी है। 13 राउंड पूरे होने के बाद अब पांच राउंड की गिनती बाकी है। प्रत्याशियों और समर्थकों की नजर अगले राउंड के आंकड़ों पर टिकी है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
