एमबीपीजी कॉलेज: 17वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल 435 वोट से आगे

  • निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 1617 वोट
  • NSUI के मेहुल शाह को 1182 और ABVP के धीरज बिष्ट को 919 वोट

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना अब अंतिम दौर में पहुंच गई है। अध्यक्ष पद के लिए 17वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1617 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 1182 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 919 वोट मिले हैं।

17वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 435 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 263 वोटों की बढ़त हासिल है। एमबीपीजी कॉलेज में कुल 18 राउंड में मतगणना होनी है। 17 राउंड पूरे होने के बाद अब केवल एक राउंड की गिनती बाकी है। अंतिम राउंड के आंकड़े सामने आने के बाद अध्यक्ष पद समेत छात्रसंघ चुनाव के परिणाम की तस्वीर पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी।

Read more

Local News