- निर्दलीय आर्यन बेलवाल को 1015 वोट
- NSUI के मेहुल शाह को 785 और ABVP के धीरज बिष्ट को 569 वोट
हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज छात्रसंघ चुनाव की मतगणना लगातार जारी है। अध्यक्ष पद के लिए 10वें राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। अब तक की गिनती में निर्दलीय प्रत्याशी आर्यन बेलवाल 1015 वोट के साथ आगे चल रहे हैं। वहीं NSUI के मेहुल शाह को 785 वोट और ABVP के धीरज बिष्ट को 569 वोट मिले हैं।
10वें राउंड के बाद आर्यन बेलवाल और मेहुल शाह के बीच 230 वोटों का अंतर है। वहीं मेहुल शाह को धीरज बिष्ट पर 216 वोटों की बढ़त हासिल है। एमबीपीजी कॉलेज में मतगणना निर्धारित प्रक्रिया के तहत आगे बढ़ रही है। 10 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद अब अगले राउंड के आंकड़ों का इंतजार है। अंतिम परिणाम सभी राउंड की मतगणना पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा।
