Monday, September 7, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ठगी का खुलासा, छह गिरफ्तार

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
September 6, 2026
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
हल्द्वानी में अंतरराष्ट्रीय साइबर सिंडिकेट का भंडाफोड़, 5 करोड़ की ठगी का खुलासा, छह गिरफ्तार
ख़बर शेयर करें -

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने ‘ऑपरेशन हॉटस्पॉट-2026’ के तहत मुखानी क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित अंतरराष्ट्रीय साइबर वित्तीय नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। पुलिस के मुताबिक गिरोह ने महज चार महीनों में 5 करोड़ रुपये से अधिक के अवैध साइबर लेनदेन और ठगी को अंजाम दिया। संयुक्त कार्रवाई में मुख्य सरगना समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो विधि-विवादित किशोरों को संरक्षण में लिया गया है। पुलिस के अनुसार 5-6 सितंबर की रात लक्ष्मण विहार कॉलोनी में एक मकान पर कोतवाली मुखानी, एसओजी और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने छापेमारी की। मौके से कथित साइबर नेटवर्क से जुड़े छह आरोपियों को पकड़ा गया। पुलिस ने मामले में मुख्य संचालक राहुल यादव निवासी इंदौर को बताया है। आरोप है कि गिरोह क्रिप्टोकरेंसी के लेनदेन और अनधिकृत ऐप के माध्यम से रकम का संचालन करता था तथा अवैध धनराशि को अलग-अलग बैंक खातों में भेजकर उसकी निकासी और लेयरिंग की जाती थी।

जांच में सामने आया कि गिरोह कमीशन का लालच देकर लोगों के बैंक खाते, एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक और सिम कार्ड हासिल करता था। इन कथित म्यूल खातों के जरिए रकम की निकासी और ट्रांसफर किया जाता था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1.18 लाख रुपये नकद, लैपटॉप, आईपैड, 11 मोबाइल फोन, 24 एटीएम/डेबिट कार्ड, 12 सक्रिय सिम, छह चेकबुक, चार पासबुक और बैंक जमा संबंधी दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोतवाली मुखानी में आईटी एक्ट और भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामले में दो अन्य वांछित आरोपियों की तलाश जारी है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी ने पुलिस टीम के उत्साहवर्धन के लिए 2,500 रुपये के नगद पुरस्कार की घोषणा की है। नैनीताल पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी व्यक्ति को कमीशन या पैसों के लालच में अपना बैंक खाता, एटीएम कार्ड, पासबुक अथवा चेकबुक इस्तेमाल के लिए न दें। पुलिस ने चेताया है कि साइबर अपराध में इस्तेमाल पाए जाने पर खाताधारक के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई हो सकती है। संदिग्ध वित्तीय गतिविधि की सूचना तत्काल साइबर हेल्पलाइन 1930 या नजदीकी पुलिस थाने को देने की अपील की गई है।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दो जिलों में कल स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट पर दो जिलों में स्कूल बंद, 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक अवकाश

September 6, 2026
हल्द्वानी रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 9 सितंबर को, अब फैसले पर टिकी निगाहें

हल्द्वानी रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 9 सितंबर को, अब फैसले पर टिकी निगाहें

September 6, 2026
बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र को 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग, उवैस राजा ने दिया धरना

बनभूलपुरा स्वास्थ्य केंद्र को 200 बेड का अस्पताल बनाने की मांग, उवैस राजा ने दिया धरना

September 5, 2026
2027 चुनाव की तैयारी में सपा का शक्ति प्रदर्शन, गदरपुर में गरजी समाजवादी पार्टी

2027 चुनाव की तैयारी में सपा का शक्ति प्रदर्शन, गदरपुर में गरजी समाजवादी पार्टी

September 5, 2026
Previous Post

हल्द्वानी रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 9 सितंबर को, अब फैसले पर टिकी निगाहें

Next Post

भारी बारिश के अलर्ट पर दो जिलों में स्कूल बंद, 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक अवकाश

Next Post
उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, दो जिलों में कल स्कूल बंद

भारी बारिश के अलर्ट पर दो जिलों में स्कूल बंद, 7 सितंबर को कक्षा 1 से 12 तक अवकाश

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub