रुद्रपुर। उधम सिंह नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए हैं। पुलिस महकमे में जारी इस तबादला सूची के तहत अधिकारियों को नई तैनाती देते हुए तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







