हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट में प्रस्तावित सुनवाई एक बार फिर टल गई है। मुख्य न्यायाधीश की पीठ के समक्ष सूचीबद्ध यह मामला अन्य महत्वपूर्ण मामलों में व्यस्तता के चलते नहीं सुना जा सका, जिसके बाद अब अगली सुनवाई की संभावित तारीख 19 मई 2026 तय की गई है। इस मामले में 24 फरवरी 2026 को सुप्रीम कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश की बेंच में सुनवाई हुई थी, जिसके बाद 28 अप्रैल को इसे पुनः सूचीबद्ध किया गया था।

स्थानीय स्तर पर इस मामले को लेकर लगातार नजर बनी हुई थी, लेकिन सुनवाई न हो पाने से एक बार फिर स्थिति यथावत बनी हुई है। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण से जुड़े पक्षकारों और स्थानीय लोगों की निगाहें अब 19 मई पर टिक गई हैं, जहां इस संवेदनशील मामले में आगे की दिशा तय होने की उम्मीद है। यह मामला क्षेत्र में लंबे समय से चर्चा और कानूनी प्रक्रिया का विषय बना हुआ है।





