हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण एक बार फिर निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है, जिसकी सुनवाई आगामी 24 फरवरी को सर्वोच्च न्यायालय में निर्धारित की गई है। सुप्रीम कोर्ट की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार यह बहुचर्चित मामला मंगलवार को मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष सूचीबद्ध है, जिसमें न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति विपुल एम. पंचोली भी शामिल रहेंगे।


कोर्ट की कार्यसूची में इस मामले को क्रम संख्या 36 पर रखा गया है, जिससे यह स्पष्ट है कि इस सुनवाई पर सभी पक्षों की नजरें टिकी हुई हैं।







