Thursday, September 10, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

देवखड़ी नाले पर चला बुलडोज़र, एसडीएम और नगर आयुक्त की अगुवाई में अतिक्रमण पर कार्रवाई 

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
June 3, 2025
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
देवखड़ी नाले पर चला बुलडोज़र, एसडीएम और नगर आयुक्त की अगुवाई में अतिक्रमण पर कार्रवाई 
ख़बर शेयर करें -
  • मानसून से पहले प्रशासन का सख्त एक्शन, जन सुरक्षा के लिए संवेदनशील इलाकों से हटाया जा रहा अतिक्रमण

हल्द्वानी। मानसून के आगमन के साथ ही हल्द्वानी प्रशासन हरकत में आ गया है। शहर में संभावित जलभराव और दुर्घटनाओं से पहले संवेदनशील क्षेत्रों को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम राहुल शाह और नगर आयुक्त ऋचा सिंह के नेतृत्व में देवखड़ी नाले के किनारे बसे अवैध निर्माणों पर बुलडोज़र चलाया गया और जेसीबी मशीनों की मदद से अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन और नगर निगम की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई को अंजाम दिया। अधिकारियों के मुताबिक, देवखड़ी नाले के किनारे बने अवैध ढांचे न सिर्फ मानसून के दौरान जलभराव को न्योता देते हैं, बल्कि संभावित हादसों का भी कारण बन सकते हैं। इससे पहले अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर स्वयं निर्माण हटाने का निर्देश दिया गया था, लेकिन तय समय सीमा में कार्रवाई न होने पर मंगलवार को बलपूर्वक अतिक्रमण हटाया गया।

एसडीएम राहुल शाह ने स्पष्ट किया कि मानसून में नाले का जलस्तर बढ़ने की आशंका रहती है, ऐसे में किनारे के निर्माणों से न सिर्फ नाला अवरुद्ध होता है, बल्कि आसपास के इलाकों में भीषण जलभराव की स्थिति बन सकती है। जन सुरक्षा के मद्देनज़र यह कार्रवाई अत्यंत आवश्यक थी।नगर आयुक्त ऋचा सिंह ने जानकारी दी कि नाले के किनारे के साथ ही बेस अस्पताल गेट के पास भी अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा कि शहर की जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए संवेदनशील इलाकों में अतिक्रमण हटाने का अभियान लगातार जारी रहेगा। प्रशासन ने यह भी साफ कर दिया है कि भविष्य में अतिक्रमण के मामलों में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी और ऐसे क्षेत्रों की सतत निगरानी की जाएगी, ताकि शहर में प्राकृतिक आपदाओं से जनहानि की कोई गुंजाइश न रहे।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 9 सितंबर को, अब फैसले पर टिकी निगाहें

बनभूलपुरा रेलवे भूमि प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा अपडेट, अब 18 नवंबर को होगी सुनवाई

September 9, 2026
एसटीएच में इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल दूसरे दिन भी जारी, ₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग पर अड़े

इंटर्न डॉक्टरों की हड़ताल पर प्राचार्य का बड़ा बयान, बोले—₹30 हजार स्टाइपेंड की मांग पर शासन को भेजा पत्र

September 9, 2026
ढोल-नगाड़ों और नारों से गूंजा हल्द्वानी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत

ढोल-नगाड़ों और नारों से गूंजा हल्द्वानी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत

September 9, 2026
हल्द्वानी रेलवे प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट की अगली सुनवाई 9 सितंबर को, अब फैसले पर टिकी निगाहें

बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: सुप्रीम कोर्ट में आज नहीं हुई सुनवाई, अब 17 सितंबर पर टिकी निगाहें

September 9, 2026
Previous Post

ईद-उल-अज़हा को लेकर पीस कमेटी की बैठक, नगर निगम की देरी पर नाराज़गी 

Next Post

अंजुमन सिद्दिकियान ने किया मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का सम्मान, अपर सचिव ने बढ़ाया हौसला 

Next Post
अंजुमन सिद्दिकियान ने किया मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का सम्मान, अपर सचिव ने बढ़ाया हौसला 

अंजुमन सिद्दिकियान ने किया मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का सम्मान, अपर सचिव ने बढ़ाया हौसला 

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub