Wednesday, September 23, 2026
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

नैनीताल में तनाव के बाद सख़्त हुआ प्रशासन, DM ने दिए निर्देश

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
May 1, 2025
in उत्तराखंड, कुमाऊँ, नैनीताल
नैनीताल में तनाव के बाद सख़्त हुआ प्रशासन, DM ने दिए निर्देश
ख़बर शेयर करें -

नैनीताल। मल्लीताल क्षेत्र में 30 अप्रैल को एक 12 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म की वीभत्स घटना के बाद नैनीताल में कानून-व्यवस्था को लेकर हालात बेहद संवेदनशील हो गए हैं। इस घटना से हिन्दू और मुस्लिम समुदायों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए ज़िला प्रशासन हरकत में आ गया है। ज़िला मजिस्ट्रेट वंदना ने पूरे जनपद में कड़े सुरक्षा निर्देश जारी करते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में मजिस्ट्रेटों की तैनाती, पुलिस बल की बढ़ोतरी और साइबर निगरानी के साथ-साथ अतिक्रमण व अवैध निर्माण पर भी सख़्त कार्रवाई शुरू कर दी है। जिला मजिस्ट्रेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि जनपद की सीमाओं पर 24 घंटे पुलिस चेकिंग अनिवार्य की जाए तथा नैनीताल शहर में प्रवेश करने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से गहन पूछताछ की जाए। शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थलों पर दिन-रात्रि पुलिस पेट्रोलिंग चलाई जा रही है, जबकि जरूरत के अनुसार फ्लैग मार्च भी आयोजित किया जाएगा। 

जुमे की नमाज़ को ध्यान में रखते हुए नमाज़ स्थलों और साम्प्रदायिक दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है। प्रशासन ने अफवाहों और भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्टों पर भी सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। साइबर सेल को निर्देश दिए गए हैं कि वे नफरत फैलाने वाले कंटेंट पर पैनी नजर रखें और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करें। वहीं, पर्यटकों की सुरक्षा को सर्वोपरि रखते हुए भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में सक्षम पुलिस अधिकारियों की तैनाती सुनिश्चित की गई है। शहर में दोपहिया वाहनों, टैक्सी-बाइकों और फड़ वालों के सत्यापन कार्य को और अधिक तेज़ी से करने के आदेश उप जिलाधिकारी व परिवहन विभाग को दिए गए हैं। साथ ही, गाड़ी पड़ाव क्षेत्र में किराए पर दी गई दुकानों और मकानों की जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं, जिनमें सरकार को संभावित वित्तीय हानि के चलते तत्काल अलॉटमेंट निरस्त करने के निर्देश दिए गए हैं।

नैनीताल में तनाव के बाद सख़्त हुआ प्रशासन, DM ने दिए निर्देश

उधर, ज़िला विकास प्राधिकरण को निर्देशित किया गया है कि पूर्व में चले अतिक्रमण हटाओ अभियान को दोबारा शुरू किया जाए तथा अवैध निर्माण के मामलों की सुनवाई 15 दिनों में पूरी कर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई तत्काल की जाए। गुरुवार को संयुक्त मजिस्ट्रेट वरुणा अग्रवाल के नेतृत्व में शहर के विभिन्न इलाकों में अतिक्रमण चिन्हांकन अभियान चलाया गया, जिसमें नगर पालिका व विकास प्राधिकरण द्वारा कुल 150 चालान किए गए। इनमें अधिकांश चालान बिना नक्शा पास कराए निर्माण कार्य, सड़क और नाले पर अतिक्रमण जैसे मामलों में किए गए। सभी चालान संबंधितों को मौके पर ही थमा दिए गए।

नैनीताल में अचानक बदले हालातों के बीच प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट है और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठा रहा है। जिला प्रशासन की अपील है कि लोग अफवाहों से बचें, शांति बनाए रखें और प्रशासन का सहयोग करें।

ख़बर शेयर करें -

यह भी पढ़ें 👉

छात्रसंघ चुनाव का बिगुल, 29 सितंबर को होगा मतदान

कुमाऊं विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव का कार्यक्रम जारी, 29 सितंबर को मतदान

September 22, 2026
मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फैकल्टी भर्ती की कवायद तेज, 10 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी में फैकल्टी भर्ती की कवायद तेज, 10 अभ्यर्थियों के साक्षात्कार

September 22, 2026
राज्यसभा चुनाव का बिगुल: उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान

राज्यसभा चुनाव का बिगुल: उत्तराखंड की एक सीट पर 16 अक्टूबर को मतदान

September 22, 2026
बाजपुर में STF का बड़ा खुलासा: SIM Box से चल रहा था अवैध टेलीकॉम गेटवे

बाजपुर में STF का बड़ा खुलासा: SIM Box से चल रहा था अवैध टेलीकॉम गेटवे

September 22, 2026
Previous Post

सिर्फ़ 24 घंटे में चोरी का पर्दाफाश: काठगोदाम जीआरपी ने मोबाइल के साथ आरोपी को दबोचा

Next Post

ऑटो और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 45 चालान और 6 ऑटो जब्त 

Next Post
ऑटो और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 45 चालान और 6 ऑटो जब्त 

ऑटो और अतिक्रमण पर चला प्रशासन का डंडा, 45 चालान और 6 ऑटो जब्त 

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2026/04/video.mp4

logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

© 2026, Haldwani Express News

Website Developed & Maintained by News Portal Hub

All content and news on this website are published solely by the website owner. News Portal Hub assumes no responsibility for its content.

News Portal Hub