हल्द्वानी। निकाय चुनाव के प्रचार में तेजी के साथ वार्ड 37 में भारतीय जनता पार्टी के पार्षद प्रत्याशी ने “कमल के फूल” के चुनाव निशान पर समर्थन जुटाने के लिए व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। वार्ड क्षेत्र में घर-घर जाकर क्षेत्र की जनता से समर्थन मांगते हुए भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी ने क्षेत्र की समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों को अपनी प्राथमिकता बताया। जनसंपर्क के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की उपस्थिति से अभियान को और बल मिला।
इस दौरान काठगोदाम मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा रोषपाल मौर्या, मीडिया प्रभारी मनमोहन सहित पार्टी के कई वरिष्ठ कार्यकर्ता शामिल रहे। भाजपा प्रत्याशी विद्या देवी ने अपने पिछले कार्यकाल की उपलब्धियों को गिनाते हुए जनता से आशीर्वाद और समर्थन मांगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए भाजपा को मजबूत करना जरूरी है। क्षेत्र की जनता ने भी उत्साहपूर्वक जनसंपर्क में भाग लिया और “विजयश्री” का आशीर्वाद दिया।






