हल्द्वानी। गौलापार के सुंदरपुर बेलवाल गांव में लैंड फ्रॉड के आरोपी दीपांशु बेलवाल पर शिकंजा कसते हुए कमिश्नर दीपक रावत ने सख्त निर्देश दिए। शनिवार को पुलिस द्वारा आरोपी को आयुक्त कैंप कार्यालय में पेश किया गया। लोगों की शिकायत थी कि दीपांशु ने जमीन के नाम पर उन्हें ठगा और रकम हड़प ली।
कई बार बुलाने के बावजूद वह पेश नहीं हो रहा था, जिसके बाद पुलिस कार्रवाई में उसे लाया गया। आयुक्त दीपक रावत ने आरोपी को चेतावनी दी कि एक सप्ताह के भीतर सभी पीड़ितों की रकम वापस लौटाई जाए। इसके साथ ही, कमिश्नर ने उसे पुनः एक सप्ताह बाद आयुक्त कार्यालय में पेश होने का निर्देश दिया। यदि निर्देश का पालन नहीं किया गया, तो आगे कड़ी कार्रवाई की जाएगी।






