देहरादून। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रो में कार्य के लिए वित्तीय स्वीकृति पर मुहर लगाई। इसके अन्तर्गत उन्होंने नाबार्ड के द्वारा बनाई जा रही रायपुर विकासखण्ड के भोपालपानी में क्षतिग्रस्त कड़ाई खाला गूल के जीर्णाेद्धार, थानों मुख्य नहर के हैड व कुलावों की मरम्मत व पुननिर्माण कार्य के लिए 488.40 लाख की राशि को स्वीकृति दी। वहीं विकासनगर के सहसपुर में छरबा जंगलात चौकी में नलकूप के निर्माण के लिए 156.57 लाख की धनराशि स्वीकार की। इस क्रम में नाबार्ड के सहयोग से पौडी गढ़वाल के कोटद्वार में दांयी खो नहर के पुनरोद्धार व जीर्णाेद्वार के लिए 463.16 लाख, पौड़ी के ल्वाली में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण को 175.54 लाख, थलीसैंण के ग्राम पैठानी में लिपट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 126.68 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। साथ ही जिले के विकासखंड पोखड़ा के किमगड़ी में दतगाड़ नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए 452.26 लाख की राशि को मंजूरी दी है।
एकेश्वर के कोटा में कोटा नाले से भू-कटाव रोधी योजना के लिए 107.70 लाख तथा एकेश्वर में बगड़सेरा तोक की पश्चिमी न्यार नदी से भूकटाव रोकने के लिए 196.43 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। अल्मोड़ा में चौखुटिया में भेल्ट लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण के लिए 100.49 लाख व द्वाराहाट की छाना नहर के जीर्णाेद्वार के लिए 217.31 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। उन्होंने सीमान्त जिले चमोली के पोखरी में 12 पर्वतीय नहरों के पुनरोद्धार के लिए 254.62 लाख की राषि को मंजूरी दी है। सीएम ने नााबर्ड के मद से ऊधम सिंह नगर में किच्छा नहर के लाईनिंग कार्य के लिए 180.81 लाख,रूदपुर की सिरसा नहर के लाईनिग का कार्य के लिए 137.10 लाख, सितारगंज में सिसैया नहर के आधुनिकीकरण एवं पुनरोद्धार के लिए 290 लाख, खटीमा में चन्देली माईनर के आधुनिकीकरण के लिए 212.51 लाख, व खटीमा में नहर के पुनरोद्धार के लिए 162.58 लाख की स्वीकृति प्रदान की है।

मुख्यमंत्री, उत्तराखंड
नगर निगम काशीपुर में ढेला नदी से ट्रंचिंग ग्राउंड, मानपुर सैनी फार्म कॉलोनी, सिल्वर सिटी कालोनी आदि में बाढ़ से बचाव के लिए कार्य करने के लिए 488.0 लाख के कार्यों को स्वीकृति दे दी है। रुद्रप्रयाग लस्तर मुख्य नहर एवं क्षतिग्रस्त आफसूटों की मरम्मत के लिए 761.33 लाख, जखोली में सुमाड़ी, तुमेटा तथा सिरवाडी में लिफ्ट सिंचाई योजना के निर्माण को 500.38 लाख की स्वीकृति प्रदान की है। जनपद नैनीताल के भीमताल में ढाई किमी लंबे भीमताल बायपास मोटर मार्ग के लिए 795.69 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। वहीं सीएम घोषणा के मद्देनजर हरिद्वार (शहरी)विधानसभा में 50 हैंडपंपों के लिए मुख्यमंत्री ने 274.60 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी है।






