हल्द्वानी। राजकीय इंटर कालेज बनभूलपुरा में विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान सगोष्ठी आयोजित हुई। इसमें विकासखण्ड के यूके बोर्ड से सम्बद्ध 35 विद्यालयों के 67 बाल वैज्ञानिकों ने गाइड टीचर्स के साथ प्रतिभाग किया। विज्ञान नोडल डीके जोशी और जिला विज्ञान समन्वयक पुष्पोत्तम बिष्ट ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या योगिता सिंह ने आंगतुकों का स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका में मोहन सिंह नेगी, योगेश जोशी, भुवन भट्ट, प्रियंका चम्याल, ममता पाण्डेय थे।
विज्ञान संगोष्ठी में प्रथम स्थान पर राजकीय इंटर कालेज फूलचौड़ के शोभित दुर्गापाल, राजकीय इंटर कालेज फूलचौड़ की ज्योत्सना नेगी द्वितीय और कुसुमखेड़ा के हरगोविन्द सुयाल विद्यालय के प्रियांशु जोशी तृतीय स्थान पर रहे। ब्लॉक विज्ञान समन्वयक ललित पाठक ने कार्यक्रम के लिए सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में मीनाक्षी कनवाल, कुसुमलता चम्याल. भुवन चन्द्र जोशी, धीरज कुमार मिश्रा, तारा भट्ट, सोनू कुमार, ललित मेहरा का अहम योगदान रहा।






