हल्द्वानी। सड़क दुर्घटनाओं पर रोक लगाने के लिए परिवहन विभाग द्वारा आयोजित पांच दिवसीय चैकिंग अभियान के प्रथम दिन शनिवार को सात टीमों ने सघन चैकिंग अभियान चलाया। आरटीओ (ई) हल्द्वानी नंद किशोर ने जानकारी देते हुए बताया कि चैकिंग अभियान में 05 स्कूल बसों सहित 12 बसों, 30 टैक्सि / मैक्सि, 28 दो पहिया वाहन, 39 ऑटो / ई-रिक्शा सहित 248 वाहनों के चालान किये गये तथा 12 वाहनों को विभिन्न थानों में बन्द किया गया। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान 18 ओवरलोड यात्री वाहन, 6 ओवरलोड भारी वाहन के चालान किये गये।
आरटीओ किशोर ने बताया कि 30 वाहन बिना फिटनेस, 24 बिना परमिट 60 बिना लाईसेन्स, 82 बिना टैक्स 29 बिना बीमा, 28 बिना हैल्मेट, 39 बिना सीट बैल्ट के चालान किये गये। उन्होंने कहा इसके अतिरिक्त अन्य अभियोगों में 111 से अधिक चालान किये गये। यह चैकिंग अभियान हल्द्वानी-कालाढूंगी रोड, हल्द्वानी-नैनीताल मार्ग, हल्द्वानी- लालकुआँ – पन्तनगर मार्ग, हल्द्वानी- रूद्रपुर एवं हल्द्वानी- चोरगलिया मार्ग पर संचालित किया गया था, तथा यह अभियान 27.09.2023 तक जारी रहेगा।।






