हल्द्वानी। नजूल भूमि पर निर्माण कार्य के चलते और पूर्व में चालान होने के बावजूद मकान का निर्माण कराने पर सिटी मजिस्ट्रेट द्वारा पुलिस की मदद से निर्माण कार्य रोक दिया गया। साथ में राष्ट्रीय पर्व के दिन मजदूरों से कार्य कराने पर श्रम आयुक्त को कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। जानकारी के अनुसार भोलानाथ गार्डन स्थित हरीश जोशी के मकान के निचले भाग में बनी दुकानों का केस 2014 से सचिव विकास प्रािधकरण में लंबित है। इसके प्रथम तल में चालान होने के बावजूद भी निर्माण कार्य किया जा रहा था। जिसकी भनक मिलने पर सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से कार्य को रोक दिया गया।
गौरतलब है कि विगत रात्रि भी इन्होंने मकान का निर्माण कार्य जारी रखा था। प्राधिकरण ने रात को साढ़े दस बजे छापा मारकर कार्य रोक दिया गया था। इधर राष्ट्रीय पर्व पर मजदूरों से कार्य कराने पर श्रमायुक्त को भी कार्रवाई के लिए पत्र लिखा गया है। इधर हल्द्वानी कोतवाली में भी मकान मालिक के खिलाफ तहरीर दी गयी थी।