हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में हो रहे अवैध निर्माणों के खिलाफ लगातार जिला विकास प्राधिकरण कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को प्राधिकरण की टीम ने हल्द्वानी में अवैध फ्लैटों का निर्माण करने पर सील की कार्यवाही कर नोटिस जारी किया गया है।
प्राधिकरण संयुक्त सचिव ऋचा सिंह ने बताया कि रमेश चंद्र जोशी निवासी राजा रानी बिहार जौला साल उर्फ करायल द्वारा मानचित्र संख्या एनडीए /एनआर/ 548 /23-24 द्वारा नवीन प्रस्तावित आवासी मानचित्र का आवेदन किया था, लेकिन प्रश्न गत स्थल पर निरीक्षण करने पर अवर अभियंता ने पाया गया की स्थल पर पूर्व से ही बेसमेंट, भूतल, प्रथम तल का निर्माण कर फ्लैट बनाए जा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि निर्माणाधीन फ्लैटों को यथास्थिति मौके पर सील बंद कर दिया गया तथा संबंधित ड्राफ्टमैन /आर्किटेक्ट को कारण बताओ नोटिस भी दिया जा रहा है।






