हल्द्वानी। वार्ड 21 के पार्षद मो. गुरफान ने शहरी विकास मंत्री को पत्र सौंपकर पुस्तकालय के नवनिर्माण की मांग की है। पत्र में उन्होंने कहा कि बनभूलपुरा में मौलाना हक्कीमुल्ला लाइब्रेरी को पूर्व में नगर निगम द्वार ध्वस्त किया गया था।
लेकिन आज तक उसका निर्माण नहीं किया गया।
नगर निगम के बोर्ड में पारित होने के बावजूद अभी तक इसके लिए बजट नहीं मिल पाया है। उन्होंने पुस्तकालय के निर्माण के लिए शीघ्र बजट दने की मांग की है।






