हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में जिला विकास प्राधिकरण इन दिनों लगातार शहर में हो रहे अवैध निर्माणों पर छापेमारी करते हुए सिलिंग की कार्यवाही कर रहा है। इसी क्रम में आज गुरुवार को जिला विकास प्राधिकरण सचिव पंकज उपाध्याय एवं संयुक्त सचिव ऋचा सिंह के नेतृत्व में टीम ने बाज़ार क्षेत्र के मीरा मार्ग में बिना अनुमति बन रही एक दुकान में छापेमारी कर सीलिंग की कार्यवाही की गई।
संयुक्त सचिव ऋचा सिंह का कहना है कि प्राधिकरण के द्वारा लगातार शहर में बन रहे अवैध निर्माणों पर कार्यवाही की जा रही है, जिसके क्रम में आज गुरुवार को मीरा मार्ग में बन रही बिना अनुमति बन रही दुकान को सील किया गया है। कार्यवाही में सचिव पंकज उपाध्याय, संयुक्त सचिव ऋचा सिंह, अंकित बोरा, सूरज, दीपक दिवाकर, मन्नू आदि लोग शामिल रहे।







