हल्द्वानी। 25 जनवरी यानी राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर आज बुधवार को सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ऋचा सिंह ने कालाढूंगी रोड स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की मतदाता जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

बता दें कि मतदाता जागरूकता रैली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से प्रारंभ हुई, और जिलाधिकारी कैम्प कार्यलय तक गई, जहाँ सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने छात्राओं को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई।






