हल्द्वानी। उत्तराखंड के जनपद चमोली के जोशीमठ में आई प्राकृतिक आपदा से हज़ारों लोग प्रभावित है। जिसमें प्रभावितों एवं जोशीमठ को बचाने के लिए सरकार एवं प्रशासन कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है। ऐसे में जोशीमठ एवं उसके प्रभावितों के लिए जगह-जगह प्रार्थना की जा रही है।

इसी क्रम में आज रविवार को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के लोगों ने सैकड़ो की तादाद में जोशीमठ व उसके प्रभावितों के लिए लाइन नम्बर 17 से चोरगलिया रोड होते हुए ताज चौराहे तक एक कैंडल मार्च निकालकर जोशीमठ व उसके प्रभावितों की सकुशल रहने की कामना की। तथा सरकार से प्रभावितों एवं जोशीमठ को बचाने के लिए हर सम्भव मदद करने की मांग की।

इस दौरान सपा नेता जावेद सिद्दीकी, अरशद अय्यूब, इस्लाम मिकरानी, जिक्रे इलाही, अनस सिद्दीकी, उमेर मतीन, अज़हर मलिक, रेहान मलिक, वकार सिद्दीकी, अलीम अंसारी, रेहान कुरैशी, अरशद, आरिश अली व क्षेत्र की महिलाएं भी मौजूद रही।





