हल्द्वानी। जिला प्रशासन एवं नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम की संयुक्त टीम ने शहर में विभिन्न जगहों पर प्रतिबंधि सिंगल यूज़ प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया तथा छापेमारी की। टीम ने लगभग सात कुंटल प्रतिबंधि सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया।
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय की संयुक्त टीम ने आज मंगलवार को शहर में प्रतिबंधित सिंगल उस प्लास्टिक के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें टीम मंगल पड़ाव फल-सब्ज़ी मंडी में स्थित एक गोदाम से लगभग 3 कुंटल प्रतिबंधि सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद किया और गोदाम स्वामी के खिलाफ 1 लाख रुपये की चलानी कार्यवाही की।
तो वही दूसरी ओर टीम ने बनभूलपुरा इंदिरानगर छोटी रोड में तीन दुकान/गोदाम में छापेमारी की। जिसमें टीम ने तीनों दुकानों/गोदामों से एक-एक कुंटल प्रतिबंधि सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद कर दुकानों/गोदामों स्वामियों के खिलाफ एक-एक लाख रुपये की चलानी कार्यवाही की। तथा अभियान के दौरान टीम के द्वारा अगल-अलग दुकानों से भी लगभग 1 कुंटल प्रतिबंधि सिंगल यूज़ प्लास्टिक बरामद कर चलानी कार्यवाही की। जानकारी के अनुसार नगर निगम ने लगभग चार लाख से अधिक रुपये का जुर्माना लगाया है।