हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा डोर टू डोर कूड़ा उठाने का निर्धारित शुल्क वसूल करने के लिए बैंडी सेना को बनाई है। बैंडी सेना द्वारा बाज़ार क्षेत्र के व्यापारियों द्वारा कूड़ा उठाने का शुक्ल ना देने की शिकायत मुख्य नगर आयुक्त से की। जिसपर आज मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बाज़ार क्षेत्र में व्यापारियों से संवाद किया एवं उनकी समस्याओं का समाधान कर पूर्ण रूप से आश्वस्त किया। जिसके बाद व्यापारियों ने नगर निगम को अपना पूर्ण रूप से समर्थन देने की बात कही।

मुख्य नगर आयुक्त
नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम
मुख्य नगर पंकज उपाध्याय के द्वारा बताया गया कि व्यापारियों और नगर निगम के कर्मचारियों के बीच कुछ गलतफहमी थी, जिसके लिए व्यापारियों से खुद आकर के मैंने वार्ता की तथा सभी व्यापारियों द्वारा आश्वासन दिया गया है कि बाजार को स्वच्छ रखने में हम अपना पूर्ण सहयोग देंगे और नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क की प्रति भी कटाई जाएगी।

नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी
सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह द्वारा सभी व्यापारियों से अपील की हैं कि, शहर हमारा है तथा उसको स्वच्छ रखने में अपना अमूल्य सहयोग दें। नगर निगम द्वारा निर्धारित शुल्क नगर निगम द्वारा नियुक्त कर्मचारियों को दिया जाए।