हल्द्वानी। समाजवादी पार्टी उत्तराखंड के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शम्भू पोखरियाल के प्रथम बार हल्द्वानी आगमन पर समाजवादी पार्टी उत्तराखंड प्रमुख महासचिव शोएब अहमद के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने चोरगलिया रोड स्थित समाजवादी पार्टी कैम्प कार्यक्रम में जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष पोखरियाल ने पार्टी कार्यकर्ताओं से पार्टी को मज़बूत करने के लिए संवाद स्थापित किया।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष शम्भू पोखरियाल ने कहा कि आगामी पंचायत चुनाव, नगर निकाय चुनाव, एवं लोक सभा चुनाव के लिए अपना संगठन मज़बूत करेंगे। तथा आगामी चुनावों में सपा मज़बूती के साथ चुनावी मैदान में उतरेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश सरकार पर बिगड़ती कानून व्यवस्था पर निशाना साधा।







