उत्तराखंड में 84 ट्रेनी आईएएस कोरोना संक्रमित

उत्तराखंड में 84 ट्रेनी आईएएस कोरोना संक्रमित

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/देहरादून। उत्तराखण्ड के देहरादून जनपद अन्तर्गत पहाड़ों की रानी मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासनिक अकादमी (एलबीएस) मसूरी में भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के 84 प्रशिक्षु (ट्रेनी) अधिकारियों सहित जनपद में कुल 1,687 व्यक्तियों के कोरोना संक्रमित होने की खबर मिलने से सनसनी फैल गई है।

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों ने मंगलवार रात्रि को बताया कि एलबीएस मसूरी में आज 84 प्रशिक्षु अधिकारी और कार्मिक कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। यहां अब कंटेनमेंट क्षेत्र बनाए जा रहे हैं। साथ ही बड़े पैमाने पर हुई लापरवाही को लेकर भी जांच शुरू कर दी गई है।

Advertisement

उत्तराखंड में 84 ट्रेनी आईएएस कोरोना संक्रमित

इसके साथ ही देहरादून जनपद में आज कुल 1687 व्यक्ति कोरोना पीड़ित मिले हैं। जबकि अल्मोड़ा में 207, बागेश्वर में 81, चमोली जिले में 202, चम्पावत में 104, हरिद्वार में 582, नैनीताल में 644, पौड़ी गढ़वाल में 270, पिथौरागढ़ में 30, रुद्रप्रयाग में 75 कोरोना संक्रमित पाये गये हैं।

सूत्रों ने बताया कि आज इसके अलावा टिहरी गढ़वाल में 157, उधमसिंह नगर में 398, उत्तरकाशी में 45 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। सभी स्थानों में कंटेनमेंट जोन बनाये जा रहे हैं। इस तरह पूरे राज्य में कुल 4,482 मामले सामने आये हैं।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News