अल्पसंख्यक आयोग मे अध्यक्ष आर0के0 जैन व उपाध्यक्ष मज़हर नईम के द्वारा सुने 38 प्रकरण

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/ देहरादून। आज ब्रहस्पतिवार को पूवाह्न 11ः00 बजे अल्पसंख्यक कल्याण भवन में स्थित सभागार कक्ष में उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून में वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं विगत वर्षों में प्राप्त कतिपय 38 प्रकरणों पर सुनवाई करते हुए 15 शिकायती प्रकरणों को निक्षेपित किया गया।

सुनवाई में जगजीत सिंह निवासी ऋषिकेश व कलीम खान, निवासी नन्दा की चैकी, देहरादून के भूमि विवाद सम्बन्धी शिकायती प्रकरणों में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को उपस्थित होने के निर्देश दिये गये थे, किन्तु उनके प्रतिनिधि के रूप में आयोग के समक्ष सिपाही उपस्थित हुए, जिसके दृष्टिगत मा० आयोग द्वारा अत्यन्त खेद व्यक्त करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून को कारण बताओ नोटिस जारी कर एक सप्ताह के अन्दर अपना स्पष्टीकरण मा० आयोग के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

मौ० इकराम खान, निवासी देहरादून के शिकायती प्रकरण में पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम, देहरादून द्वारा आज तक प्रार्थी को नैशनल प्रमोशन, पेन्शन, नकदीकरण एवं अन्य समस्त देयकों का भुगतान न करने पर आयोग द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था, किन्तु प्रबन्ध निदेशक, पेयजल निगम, देहरादून द्वारा वर्तमान तक अनुपालन न किये जाने तथा आयोग के समक्ष उपस्थित न होने के सम्बन्ध में उनके कार्यों की परिनिन्दा करते हुए सचिव, पेयजल निगम, उत्तराखण्ड शासन को विभागीय कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये।

शराफत हुसैन, निवासी दीप कालोनी, देहरादून की शिकायत बहुसंख्यक वर्ग के व्यक्तियों द्वारा उन्हें धमकी दी जा रही है कि मकान को बेचकर यहां से चले जाओ हम तुम्हें यहां नहीं रहने देंगे, के क्रम में मौलिक अधिकार अधिनियम के अन्तर्गत परिक्षेत्र 40 के तहत उक्त व्यक्तियों के विरूद्ध एफ.आई.आर. दर्ज कर मुकदमा दायर किये जाने के निर्देश दिये गये।

अल्पसंख्यक आयोग मे अध्यक्ष आर0के0 जैन व उपाध्यक्ष मज़हर नईम के द्वारा सुने 38 प्रकरण

जाहिदा निवासी कालसी एवं सरफराजुददीन, निवासी-क्लेमेन्टाउन, देहरादून के शिकायती प्रकरण में उपजिलाधिकारी, कालसी के उपस्थित न होने के सम्बन्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अन्दर उपलब्ध कराये जाने तथा इसी प्रकार सरफराजुद्दीन निवासी-क्लेमेन्टाउन, देहरादून के शिकायती प्रकरण में उपजिलाधिकारी सदर, देहरादून के उपस्थित न होने के सम्बन्ध कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण एक सप्ताह के अन्दर आयोग को उपलब्ध कराये जाने के निर्देश दिये गये।

आयोग की सुनवाई मे अध्यक्ष डॉ० आर०के०जैन, उपाध्यक्ष मजहर नईम नवाब, उपाध्यक्ष गुलाम मुस्तफा, सदस्य असगर अली, सदस्य, वरीश उर्फ राव काले खा, सदस्य सन्तोख सिंह नागपाल, सदस्य परमिन्दर सिंह, सदस्य जे.एस. राव, सचिव, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, देहरादून एवं शमा प्रवीन, वैयक्तिक सहायक, उत्तराखण्ड अल्पसंख्यक आयोग, उपस्थित रहे।

अल्पसंख्यक आयोग मे अध्यक्ष आर0के0 जैन व उपाध्यक्ष मज़हर नईम के द्वारा सुने 38 प्रकरण
अल्पसंख्यक आयोग मे अध्यक्ष आर0के0 जैन व उपाध्यक्ष मज़हर नईम के द्वारा सुने 38 प्रकरण

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News