
हल्द्वानी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक पिकअप यात्री वाहन अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। वाहन में सवार 06 लोगो की मौके पर ही मृत्यु हो गई जबकि 05 लोग घायल है। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मृतको के शव को अपने क़ब्ज़े में लिया और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ओखलकांडा ब्लॉक के डाक कन्या के रहने 10 लोग एक पिकअप यात्री वाहन संख्या यूके 04 टीबी 2745 में सवार होकर डाक कन्या में ही अन्य एक गांव में पीपल पानी के लिए जा रहे थे। रास्ते मे वाहन बाइक को पास देते समय अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। दुर्घटना ने बच्चे, महिला समेत 06 लोगो की मृत्यु हो गई औऱ 05 लोगों दुर्घटना ने घायल हो गए, जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

इधर मृतकों में धनी देवी उम्र 38 वर्ष, तुलसी प्रसाद उम्र 35 वर्ष, रमा देवी उम्र 26 वर्ष, तरुण उम्र 05 वर्ष, देवीदत्त उम्र, 51 वर्ष, नरेश उम्र 26 वर्ष शामिल हैं। जबकि घायलों में राजेंद्र सिंह उम्र 36 वर्ष चालक, शिवराज सिंह उम्र 25 वर्ष, नवीन सिंह उम्र 20 वर्ष, हेम चंद्र उम्र 46 वर्ष, योगेश चंद्र उम्र 99 वर्ष घायल है।
