
संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। नैनीताल जिले के यूथ कांग्रेस के पदाधिकारियों ने यूथ कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर की तानाशाही से परेशान होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास व प्रदेश प्रभारी प्रदीप सूर्या को अपना सामूहिक त्यागपत्र सौंपा।
पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि युवा कांग्रेस उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर द्वारा अपनी चुनावी खुंदस निकालते हुए अपने तानाशाही रवैए के कारण जमीनी कार्यकर्ताओ का उत्पीड़न किया जा रहा है, कार्यकारिणी को बिना विश्वास में लेकर निर्णय किए जा रहे है।
पदाधिकारियो के मान सम्मान को ठेस पहुँचाई जा रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष की इस कार्य प्रणाली से हम बहुत आहत हुए हैं। इस दौरान हेंमत कुमार जिला उपाध्यक्ष, सचिन कुमार जिला सचिव, चन्द्रशेखर परगाई जिला सचिव, तरनप्रीत सिंह जिला सचिव , नदीम सैफी विधानसभा महासचिव, मोहम्मद सुहैब विधानसभा महासचिव, समीर खान जिला उपाध्यक्ष, मोकिन सैफी जिला सचिव ने अपना त्यागपत्र सौपा।
इधर उत्तराखंड यूथ कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गुरप्रीत सिंह प्रिन्स ने कहा कि यूथ कांग्रेस हल्द्वानी महानगर अध्यक्ष पद पर हुई नियुक्ति को लेकर उत्तराखंड प्रदेश यूथ कांग्रेस प्रभारी प्रदेश अध्यक्ष सूर्या की रोक के बावजूद कुछ व्यक्तियों द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

प्रदेश उपाध्यक्ष
यूथ कांग्रेस उत्तराखंड
प्रिन्स ने कहा कि बड़े दुख का विषय है कि संगठन का प्रदेश अध्यक्ष प्रदेश प्रभारी के रोक के आदेश के बावजूद इस कार्यक्रम में भागीदारी करता है व राष्ट्रीय नेतृत्व के आदेशों को ठेंगा दिखाता है। उन्होंने कहा जो व्यक्ति राष्ट्रीय नेतृत्व का सम्मान नहीं कर सकता, उससे आम कार्यकर्ताओं के सम्मान की उम्मीद करना ही बेकार है। अति शीघ्र इस मुद्दे पर राष्ट्रीय नेतृत्व से बात की जाएगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए – व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें