अधिकारियों ने शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता से विधानसभा चुनाव सम्पन्न कराये जाने पर दी जिला प्रशासन को बधाई

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। जनपद मे विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के निष्पक्ष, निर्विघ्न,शान्तिपूर्ण एवं पारदर्शिता से सम्पन्न कराये जाने पर जिला प्रशासन की ओर से निर्वाचन कार्याे में अपना रचनात्मक सहयोग देने वाले समस्त प्रशासन, विभागीय, पुलिसबल, अद्र्वसैनिक बल के कार्मिकों का आयुक्त कुमाऊ मण्डल दीपक रावत, पुलिस उप महानिरीक्षक नीलेश आनन्द भरणे, जिलाधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट ने आभार व्यक्त किया है।

निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यो में सभी का सहयोग अति आवश्यक होता है जिसके लिए सभी कार्मिकों ने अपना-अपना सहयोग जिला प्रशासन को दिया है, जिला प्रशासन की ओर से सामान्य विधान सभा निर्वाचन 2022 मे लगे कार्मिकों का सहयोग के लिए बधाई दी है।जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिह गर्ब्याल ने भारत निर्वाचन आयोग से तैनात इस जनपद के लिए प्रेक्षकों का भी आभार व्यक्त करते हुये उनके द्वारा सामान्य निर्वाचन के दौरान अपने अनुभवों से जिला निर्वाचन कार्यालय को अनुग्रहीत किया है, जिसके लिए जिला प्रशासन उनका भी हृदय की गहराईयों से धन्यवाद करता है।  
 


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News