- गीतों पर झूमे पत्रकार, नेता और अधिकारी
हल्द्वानी। श्रमजीवी पत्रकार यूनियन द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में रंगों और सुरों की अनूठी छटा बिखरी। मधुवन बैंक्वेट हॉल में हुए इस कार्यक्रम में पत्रकारों, नेताओं और अधिकारियों ने एक साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। इस दौरान अबीर-गुलाल उड़ता रहा और माहौल संगीतमय होता गया। कार्यक्रम में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश चंद्र शास्त्री और प्रदेश महामंत्री विश्वजीत नेगी ने शिरकत की। मुंबई से आए टी-सीरीज सिंगर हरेंद्र चौधरी और कुमाऊंनी गायिका बेबी प्रियंका ने अपने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांध दिया। समारोह का संचालन सोहानी शर्मा ने किया।

इस रंगारंग आयोजन में मेयर गजराज बिष्ट, भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश नैनवाल, कांग्रेस नेता ललित जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई, एसडीएम परितोष वर्मा, तहसीलदार सचिन कुमार, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शशांक रावत, कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता दीपक बलूटिया, भाजपा जिला महामंत्री रंजन बर्गली, पूर्व राज्य मंत्री प्रकाश हरबोला, व्यापार मंडल अध्यक्ष योगेश शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष कार्तिक घरबोला सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।
श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के जिलाध्यक्ष सर्वेंद्र बिष्ट और महानगर अध्यक्ष योगेश शर्मा ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए पर्व को भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला महामंत्री भूपेंद्र रावत, नगर महामंत्री नवीन सक्सेना समेत कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।