हल्द्वानी में गोलीकांड: युवक को मारी गोली, हमलावर फरार

हल्द्वानी। शहर में गोली चलने से सनसनी फैल गई। जजी कोर्ट के बाहर नैनीताल रोड पर हनी प्रजापति नामक युवक को गोली मार दी गई। घायल को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि आपसी कहासुनी के दौरान सुमित बिष्ट नाम के युवक ने हनी पर फायरिंग कर दी और मौके से फरार हो गया।

हल्द्वानी में गोलीकांड: युवक को मारी गोली, हमलावर फरार

घटना की सूचना मिलते ही एसपी सिटी प्रकाश चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश में कई पुलिस टीमें लगाई गई हैं। एसपी सिटी का कहना है कि जल्द ही हमलावर को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोलीकांड से पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Read more

Local News