बैग चुराने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

बैग चुराने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
बैग चुराने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

संवाददाता-अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज/हल्द्वानी। पुलिस ने मेडिकल कालेज निवासी डा. अनामिका का पर्स, लेपटाप व मोबाइल चुराने वाले दो आरोपियों को पकड़ लिया है। उनसे सामान भी बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार बीते 9 अक्टूबर को मंगल पड़ाव स्थित एक मिठाई घर के पास मेडिकल कालेज निवासी चिकित्सक डा. अनामिका का पर्स उचक्कों ने साफ कर लिया था। पर्स में लेपटाप, मोबाइल व अन्य सामान था। उन्होंने मामले की थाना हल्द्वानी में रिपोर्ट दर्ज करायी थी।

बैग चुराने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

इधर रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर के निशानदेही पर आरोपियों अमर सिंह वर्मा व वीर सिंह निवासी दमुआढुंगा को घटना में प्रयुक्त साइकिल सहित गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम में चैकी प्रभारी भोटिया पड़ाव संजय बृजलाल, उप निरीक्षक रविंद्र राणा, कांस्टेबल राजीव यादव, कांस्टेबल मोहन जुकरिया, कांस्टेबल प्रकाश बढ़ाल व कांस्टेबल संतोष आदि शामिल थे।

बैग चुराने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े
बैग चुराने वाले आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News