हल्द्वानी। आईसीएसई बोर्ड की बारहवीं कक्षा की परीक्षा परिणाम आज 24 जुलाई रविवार को घोषित हो गया है। जिसमें उत्तराखंड समाजवादी पार्टी के प्रमुख महासचिव एवं नैनीताल बोर्ड क्लब हाउस के उप सचिव शोएब अहमद की सुपुत्री खुशी शोएब ने 98.8 प्रतिशत अंक पाकर अपने परिजनों का नाम रोशन किया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/07/IMG-20220724-WA0024.jpg)
आपको बता दें कि खुशी ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल की छात्रा हैं। खुशी ने 98.8 प्रतिशत अंक हासिल करते अपने स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया। वही खुशी के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर स्कूल के प्रधानाचार्य खुशी को बधाई देते हुए भविष्य में भी ऐसे ही प्रदर्शन करने भी बात कही।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)