सपा प्रत्याशी शोएब ने जनसभा कर कांग्रेस-भाजपा पर किया कड़ा प्रहार

सपा प्रत्याशी शोएब ने जनसभा कर कांग्रेस-भाजपा पर किया कड़ा प्रहार
सपा प्रत्याशी शोएब ने जनसभा कर कांग्रेस-भाजपा पर किया कड़ा प्रहार

संवाददाता- अरक़म सिद्दीकी

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/हल्द्वानी। गफ्फरी पंचायत घर लाइन नं0 17 हल्द्वानी में समाजवादी पार्टी की एक जनसभा हुई। जिसमे सपा प्रत्याशी शोएब अहमद ने भाजपा एवं कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि इन दोनों पार्टियों ने बारी-बारी से उत्तराखंड को लूटने का काम किया है। उत्तराखंड से शिक्षित नोजवानों को पलायन करना पड़ रहा है यहाँ रोजगार के साधन शून्य हो चुके हैं। उन्होंने सभा मे स्थानीय मुद्दों को भी जनता के सामने रखा और बनभूलपुरा की मूलभूत सुविधाओं से जनता को वंचित रखने का काम भाजपा और कांग्रेस ने किया है। उन्होंने आगे कहा कि यदि जनता उन्हें जिताकर देहरादून भेजती है। तो वो जनता को उनका हक़ दिलाने का काम करेंगे हल्द्वानी में सम्पूर्ण रूप से विकास करेंगे ।

Advertisement

सपा प्रत्याशी शोएब ने जनसभा कर कांग्रेस-भाजपा पर किया कड़ा प्रहार

जनसभा में जिला अध्यक्ष डिम्पल पांडे, महानगर अध्यक्ष अख्तर अली, व्यापार मंडल के अध्यक्ष योगेश शर्मा एवं आदिल मिकरानी ने भी सभा में अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर मतलूब गफ़्फ़ारी, शुऐब गफ़्फ़ारी, मो इकराम सिद्दीकी, सिराज अंसारी, अमजद, सुहेल अंसारी, शाहनवाज़ सलमानी आदि ने अपना सहयोग दिया तथा सभा मे इरशाद हुसैन, अनम मालिक, सलमान, अयाज़, आज़म खान, सीमा सिद्दीकी, मोनिस आदि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। सभा का संचालन ज़िला मीडिया प्रभारी शाहिद हुसैन ने किया।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Read more

Local News