![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2022-01-15-at-5.10.48-PM-3-2-896x1024.jpeg)
हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/पिथौरागढ़। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में विशेष अभियान समूह (एसओजी) व पुलिस की टीम ने 65 लाख रुपए कीमत की दुर्लभ भालू की पित्तियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। पिथौरागढ़ पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि एक तस्कर भालू की पित्तियों को तस्करी के लिए ले जा रहा है। इसके बाद पुलिस व एसओजी की टीम ने सोमवार रात को आरोपी तस्कर को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/06/aayan-health-page-001.jpg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-08-06-at-5.47.55-PM-4-3.jpeg)
आखिरकार आरोपी तस्कर दुर्गा सिंह हरकोटिया निवासी – ग्राम निकिला खलपाता, थाना कपकोट जिला बागेश्वर को कक्कड़ सिंह बैण्ड से आगे बागेश्वर होकरा- सामा तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के पास से भालू की चार पित्तियां बरामद की गयी। बरामद पित्तियों की कीमत 65 लाख रुपये आंकी गयी है। पुलिस को जांच में पता चला कि आरोपी बरामद पित्तियों को बेचने के लिए नेपाल के रास्ते अंतरराष्ट्रीय बाजार में जा रहा था। वनाधिकारियों की पुष्टि के बाद आरोपी के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही अमल में लायी जा रही है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि आरोपी बरामद पित्तियों को कहाँ से लेकर आया है। पुलिस आरोपी के सम्पर्कों को भी खंगाल रही है।
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-2-4-3.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-6-3.jpeg)
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2022/02/WhatsApp-Image-2021-07-29-at-4.46.13-PM-1-4-3.jpeg)
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
![](https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2024/07/Aanchal-Harela-Mukesh-Bora_240715_180955.jpg)