- प्रेमानंद कॉलोनी-दिव्य रतन छड़ायल में 400 मीटर सड़क पर बीएम कार्य जारी
- गैस गोदाम रोड और आरटीओ रोड को जोड़ता है मार्ग
हल्द्वानी। शहर के वार्ड संख्या 43 में सड़क की बदहाल स्थिति से परेशान लोगों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। एडीबी सहायतित हल्द्वानी परियोजना के अंतर्गत प्रेमानंद कॉलोनी और दिव्य रतन, छड़ायल क्षेत्र में करीब 400 मीटर लंबी सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य शुरू हो गया है।

सड़क पर बीएम (बिटुमिनस मैकडम) बिछाने का काम किया जा रहा है, जिसके आज पूरा होने की संभावना जताई गई है। यह सड़क गैस गोदाम रोड और आरटीओ रोड को जोड़ने वाला महत्वपूर्ण लिंक मार्ग है। इसके पुनर्निर्माण से वार्ड 43 के हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क बेहतर होने से स्थानीय निवासियों के साथ-साथ इस मार्ग से रोजाना गुजरने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी।



