देहरादून। जनपद में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने गुरुवार को पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया। एसएसपी द्वारा जारी आदेश के अनुसार कई निरीक्षकों और उपनिरीक्षकों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नए दायित्व सौंपे गए हैं। यह स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित अधिकारियों को शीघ्र अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








