रेलवे अतिक्रमण मामला: प्रशासन एवं रेलवे ने किया सर्वे

हल्द्वानी। शहर के बनभूलपुरा क्षेत्र में आज रेलवे की भूमि पर किये गए अतिक्रमण के सीमांकन का सर्वे किया गया। साथ ही पुलिस, प्रशासन और रेलवे द्वारा पिलर बंदी भी की गई, हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे ने भारी फोर्स के साथ अतिक्रमण हटाने की प्रथम कार्रवाई को अंजाम दिया। उधर रेलवे के अतिक्रमण क्षेत्र में रह रहे हजारों लोगों ने बनभूलपुरा थाने के बाहर शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन कर उनको विस्थापित करने की मांग की। वहीं प्रशासन ने भारी फोर्स के साथ रेलवे की भूमि पर किए गए पिलर बंदी का सर्वे किया, बनभूलपुरा क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, इसके अलावा रेलवे स्टेशन में भी सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।

रेलवे अतिक्रमण मामला: प्रशासन एवं रेलवे ने किया सर्वे
अशोक कुमार
अपर जिलाधिकारी नैनीताल

एडीएम अशोक जोशी का कहना है कि हाईकोर्ट के निर्देश के बाद रेलवे की भूमि से अतिक्रमण हटाने के संबंध में प्रक्रिया शुरू की गई है, जिसमें सीमांकन के साथ ही अगले एक-दो दिनों में मुनादी और नोटिस देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।

Advertisement

रेलवे अतिक्रमण मामला: प्रशासन एवं रेलवे ने किया सर्वे
डॉ० जगदीश चंद्र
अपर पुलिस अधीक्षक यातयात/अपराध

वही कानून व्यवस्था का पालन हो इसके लिए एसपी क्राइम डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि सभी जगह भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है, इसके अलावा अतिक्रमण हटाने के दौरान ड्रोन और वीडियो कैमरे से भी पूरी निगरानी की जाएगी, पुलिस और प्रशासन की कोशिश है कि शांतिपूर्ण तरीके से अतिक्रमण हटाया जाए, लोगों से भी शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। इस पदौरान एसडीएम मनीष कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, तहसीलदार संजय कुमार, सीओ भूपेंद्र सिंह धौनी, कोतवाली हरेंद्र चौधरी, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा नीरज भाकुनी व अन्य अधिकारी शामिल थे।

Read more

Local News