Tuesday, December 9, 2025
  • E-Paper
  • Login
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति
No Result
View All Result
Haldwani Express News
No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

एजाज पटेल के परफेक्ट 10 के बावजूद न्यूजीलैंड 62 रन पर सिमटा

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ by हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़
December 4, 2021
in देश
एजाज पटेल के परफेक्ट 10 के बावजूद न्यूजीलैंड 62 रन पर सिमटा
Share the news

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़/मुम्बई। विश्व टेस्ट चैंपियन न्यूज़ीलैंड की टीम अपने बाएं हाथ के स्पिनर एजाज पटेल के भारतीय पारी में सभी दस विकेट लेने के शानदार प्रदर्शन से प्रेरणा नहीं ले पायी और उसके बल्लेबाजों ने भारतीय गेंदबाजों के सामने यहां दूसरे और आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन शनिवार को मात्र 62 रन पर घुटने तक दिए।

भारत को पहली पारी में 325 रन पर ऑलआउट करने के बाद बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम आज एक सत्र भी नहीं खेल पाई। भारतीय गेंदबाजों ने 28.1 ओवरों में 62 रन पर पूरी टीम को पवेलियन भेज दिया। भारत को 263 रनों की विशाल बढ़त मिली लेकिन उसने मेहमान टीम से फॉलोआन नहीं कराया और दूसरी पारी में खेलने का फैसला किया।भारत ने दूसरे दिन स्टंप्स तक अपनी दूसरी पारी में 21 ओवर में बिना कोई विकेट खोये 69 रन बना लिए हैं और उसकी कुल बढ़त 332 रन की हो गयी है। स्टंप्स के समय मयंक अग्रवाल 38 और चेतेश्वर पुजारा 29 रन बनाकर क्रीज पर थे।

यह भी पढ़ें 👉

हल्द्वानी रेलवे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई, अब 9 दिसंबर को हो सकती है सुनवाई

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण: 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में तीन जजों की बेंच करेगी सुनवाई

December 6, 2025
हल्द्वानी रेलवे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई, अब 9 दिसंबर को हो सकती है सुनवाई

हल्द्वानी रेलवे मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई, अब 9 दिसंबर को हो सकती है सुनवाई

December 2, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को दिया बड़ा झटका, कुंदन सिंह मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाएँ खारिज 

सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को दिया बड़ा झटका, कुंदन सिंह मामले में सभी पुनर्विचार याचिकाएँ खारिज 

November 15, 2025
रेलवे भूमि प्रकरण पर सुप्रीम कोर्ट में कल होगी अहम सुनवाई, हल्द्वानी बनभूलपुरा विवाद पर टिकी सबकी निगाहें

बनभूलपुरा रेलवे प्रकरण: सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई, अगली तारीख का इंतजार

November 14, 2025

भारत ने दूसरी पारी में मयंक के जोड़ीदार के रूप में शुभमन गिल की जगह पुजारा को उतारा। पहली पारी में शून्य पर आउट होने वाले पुजारा ने इस बार बेहतर बल्लेबाजी की और 51 गेंदों पर नाबाद 29 रन में तीन चौके और एक छक्का लगाया। पहली पारी में 150 रन बनाने वाले मयंक ने दूसरी पारी में भी शानदार बल्लेबाजी की और 75 गेंदों पर नाबाद 38 रन में छह चौके लगाए।

इशांत शर्मा की जगह टीम में आए तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए। पहले मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले और इस मैच में कप्तानी कर रहे टॉम लेथम और विल यंग को सिराज ने सस्ते में निपटा दिया। लेथम 10 और यंग चार बना कर आउट हुए। न्यूजीलैंड के पहले दो विकेट क्रमश: 10 और 15 के स्कोर पर गिरे।

सिराज ने इसके बाद फॉर्म से जूझ रहे रॉस टेलर को अपना शिकार बनाया। सिराज ने टेलर को एक रन पर बोल्ड कर दिया। 17 रन पर तीन विकेट गिरने के बाद दबाव में आई न्यूजीलैंड टीम फिर संभल ही नहीं पाई। इसके बाद उसके विकेट लगातार गिरते रहे। 27 के स्कोर पर अक्षर पटेल के डैरिल मिचेल को आउट करने के साथ ही न्यूजीलैंड का पूरा टॉप ऑर्डर पवेलियन लौट गया। फिर अनुभवी भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन मध्य और निचले क्रम के बल्लेबाजों पर कहर बन कर बरपे। उन्होंने एक के बाद एक विकेट चटकाए और देखते ही देखते न्यूजीलैंड की टीम 62 रन पर ऑलआउट हो गयी ।

हेनरी निकोल्स अश्विन का पहला शिकार बने, जिन्हें अश्विन ने क्लीन बोल्ड कर वापस ड्रेसिंग रूम भेजा। 31 के स्कोर पर गिरा न्यूजीलैंड का यह पांचवां विकेट था। इसके अश्विन ने टॉम ब्लंडेल, टिम साउदी और विलियम सोमरविल को पवेलियन का रास्ता दिखाया। इस तरह अश्विन ने चार विकेट चटकाए, जबकि सिराज ने तीन, अक्षर ने दो और जयंत यादव ने एक विकेट लिया।

रचिन रवींद्र के रूप में न्यूजीलैंड का छठा विकेट 38 के स्कोर पर गिरा, जिन्हें जयंत ने आउट किया। 53 रन पर अश्विन ने ब्लंडेल को आउट कर सातवां विकेट चटकाया। इसी ओवर में इसी स्कोर पर अश्विन ने टिम साउदी को शून्य पर आउट किया। यह न्यूजीलैंड का आठवां विकेट था। सोमरविल और जैमिसन के रूप में नाैंवा और दसवां विकेट 62 के स्कोर पर गिरा जो क्रमश: अश्विन और अक्षर के नाम रहा।

न्यूजीलैंड को 62 के स्कोर पर आउट करने के बाद भारत ने फॉलोआन के बजाय बल्लेबाजी का विकल्प चुना। भारत ने 263 रनों की बढ़त के साथ दूसरी पारी शुरू की जो अब बढ़ कर 332 रन की हो गई है।

इससे पहले भारतीय टीम ने आज मयंक (150) के शतक और अक्षर (52) के अर्धशतक की बदौलत 109.5 ओवरों में 325 पर अपनी पहली पारी समाप्त की। न्यूजीलैंड की तरफ से लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल ने एक पारी में 10 विकेट लेकर इतिहास रचा।

भारत ने शनिवार को दूसरे दिन चार विकेट के नुकसान पर 221 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। बड़े स्कोर की मंशा से मयंक 120 और रिद्धिमान साहा 25 के व्यक्तिगत स्कोर के साथ क्रीज पर उतरे, लेकिन पहले दिन की तरह न्यूजीलैंड के लेफ्ट आर्म स्पिनर एजाज पटेल ने फिर से भारत को शुरुआती झटके दिए। उन्होंने साहा और रविचंद्रन अश्विन के रूप में लगातार दो विकेट झटके। साहा जहां महज दो रन और जोड़ कर 27 रन पर, वहीं अश्विन बिना खाता खोले आउट होकर पवेलियन लौटे।

इसके बाद हालांकि अक्षर ने मयंक के साथ साझेदारी बनाई। एजाज ने दोनों बल्लेबाजों के खिलाफ आक्रामक गेंदबाजी की, लेकिन दोनों ने सब्र नहीं खोया और क्रीज पर पैर जमाए और फिर रनों की गति को आगे बढ़ाया। दोनों के बीच सातवें विकेट के लिए 67 रन की साझेदारी हुई ही थी कि एजाज ने फिर से कमाल दिखाया और 291 के स्कोर पर मयंक का विकेट लेकर इस साझेदारी को ताेड़ दिया। मयंक आज अपने व्यक्तिगत स्कोर में 30 रन और जोड़ पाए और 150 रन बना कर आउट हुए। उनके आउट होने के बाद अक्षर ने पारी को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी ली, हालांकि वह ज्यादा स्कोर नहीं जोड़ पाए और 52 रन बना कर एजाज की गेंद पर आउट हो गए। 316 के स्कोर पर भारत का यह आठवां विकेट था। इसके बाद एजाज ने निचले क्रम के बल्लेबाजों जयंत यादव और मोहम्मद सिराज को भी ज्यादा देर टिकने नहीं दिया और उनकी विकेट लेकर 325 के स्कोर पर भारतीय टीम को ऑलआउट कर दिया।

भारत की तरफ से मयंक और अक्षर के अलावा शुभमन गिल ने 44 रन बनाए। वहीं न्यूजीलैंड की ओर से सभी 10 विकेट एजाज ने लिए। यह कारनामा करने वाले वह दुनिया के तीसरे और न्यूजीलैंड के पहले टेस्ट गेंदबाज बने।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7351098124 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें

Previous Post

पूर्व कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य और उनके पुत्र पर हमला

Next Post

प्रख्यात पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे

Next Post
प्रख्यात पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे

प्रख्यात पत्रकार विनोद दुआ नहीं रहे

https://haldwaniexpressnews.com/wp-content/uploads/2025/11/Video-60-sec-UKRajat-jayanti.mp4

Plugin Install : Widget Tab Post needs JNews - View Counter to be installed
  • Trending
  • Comments
  • Latest
हल्द्वानी में ट्रैफिक अलर्ट: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के मद्देनज़र पूरे दिन सख्त डायवर्जन लागू 

रेलवे भूमि प्रकरण के फैसले से पहले पुलिस अलर्ट, 10 दिसंबर को पूरे जिले में सख्त ट्रैफिक डाइवर्जन

December 8, 2025
हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा ब्योरा, तीन को राहत

हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा ब्योरा, तीन को राहत

December 8, 2025
रेलवे भूमि प्रकरण पर 10 दिसंबर के संभावित फैसले से पहले पुलिस अलर्ट, बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, हर प्रवेश पर कड़ी निगरानी

रेलवे भूमि प्रकरण पर 10 दिसंबर के संभावित फैसले से पहले पुलिस अलर्ट, बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, हर प्रवेश पर कड़ी निगरानी

December 8, 2025
मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं का खुलासा, एक स्टोर सील, एक की बिक्री पर रोक

मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं का खुलासा, एक स्टोर सील, एक की बिक्री पर रोक

December 8, 2025

Recent News

हल्द्वानी में ट्रैफिक अलर्ट: सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के मद्देनज़र पूरे दिन सख्त डायवर्जन लागू 

रेलवे भूमि प्रकरण के फैसले से पहले पुलिस अलर्ट, 10 दिसंबर को पूरे जिले में सख्त ट्रैफिक डाइवर्जन

December 8, 2025
हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा ब्योरा, तीन को राहत

हल्द्वानी हिंसा: अब्दुल मलिक को राहत नहीं, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा पूरा ब्योरा, तीन को राहत

December 8, 2025
रेलवे भूमि प्रकरण पर 10 दिसंबर के संभावित फैसले से पहले पुलिस अलर्ट, बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, हर प्रवेश पर कड़ी निगरानी

रेलवे भूमि प्रकरण पर 10 दिसंबर के संभावित फैसले से पहले पुलिस अलर्ट, बनभूलपुरा में कड़ी सुरक्षा, हर प्रवेश पर कड़ी निगरानी

December 8, 2025
मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं का खुलासा, एक स्टोर सील, एक की बिक्री पर रोक

मेडिकल स्टोर्स पर बड़ी कार्रवाई, अनियमितताओं का खुलासा, एक स्टोर सील, एक की बिक्री पर रोक

December 8, 2025
logo footer wight

हल्द्वानी एक्सप्रेस न्यूज़ में हल्द्वानी, उत्तराखंड समेत देश देशांतर की खबरों को स्थान दिया जाता है। साथ ही राजनीतिक, सामाजिक, आर्थिक और जन सरोकारों की घटनाओं पर भी फोकस किया जाता है। "ना काहू से दोस्ती ना काहू से बैर" वाले सिद्धांत को अपनाते हुए निष्पक्ष खबरों को स्थान देने का प्रयास जारी रहता है।

Privacy Policy

Contact Us

© 2022 Haldwani Express News - Design & Maintain By Ascentrek Call +91-8755123999

No Result
View All Result
  • होम
  • E-Paper
  • उत्तराखंड
    • कुमाऊँ
      • अल्मोड़ा
      • बागेश्वर
      • नैनीताल
      • उधम सिंह नगर
      • पिथौरागढ़
      • चम्पावत
    • गढ़वाल
      • देहरादून
      • हरिद्वार
      • चमोली
      • उत्तरकाशी
      • रुद्रप्रयाग
      • टिहरी गढ़वाल
      • पौड़ी गढ़वाल
  • देश
    • अरुणाचल प्रदेश
    • असम
    • आंध्र प्रदेश
    • उड़ीसा
    • उत्तर प्रदेश
    • कर्नाटक
    • केरल
    • गुजरात
    • गोवा
    • छत्तीसगढ
    • झारखंड
    • तमिलनाडु
    • तेलंगाना
    • त्रिपुरा
    • नगालैंड
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मणिपुर
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • मिजोरम
    • मेघालय
    • राजस्थान
    • सिक्किम
    • हरयाणा
    • हिमाचल प्रदेश
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • राजनीति

© 2022 Haldwani Express News - Design Maintain By Tushar Kandpal Call/Whatsapp +91-8755123999

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Backlink Paneli Yerden ısıtma Yerden ısıtma Seo hizmeti Yerden Isıtma Yerden Isıtma Sistemleri Boşanma süreci kucukcekmece bosanma avukat kucukcekmece bosanma avukat kucukcekmece istanbul avukat bosanma hukuk kucukcekmece bosanma avukat guven hiz kucukcekmece bosanma avukat istikrar profesyonel kucukcekmece istanbul avukat bosanma dava kucukcekmece bosanma avukat mal paylasim istanbul kucukcekmece bosanma avukat hukuk hizmet resmi istanbul kucukcekmece bosanma avukat hizmet profesyonel kucukcekmece bosanma avukat hukuk dava velayet yardım destek kucukcekmece bosanma avukat dava velayet kucukcekmece bosanma avukat anlasma hiz kucucekmece bosanma avukat evlilik müvekkil kucukcekmece bosanma avukat hizmet mahkeme surec kucukcekmece bosanma avukat hiz kalite kucukcekmece bosanma avukat guvenlik destek kucukcekmece bosanma avukat profesyonel yardim kucukcekmece bosanma avukat dava velayet kucukcekmece bosanma avukat hukuk mahkeme kucukcekmece bosanma avukat ceza surec kucukcekmece bosanma avukat hak koruma kucukcekmece bosanma avukat sonuc uzman kucukcekmece bosanma avukat deneyim profesyonel kucukcekmece bosanma avukat dava velayet kucukcekmece bosanma avukat surec hiz dava kucukcekmece bosanma avukat dikkat güven profesyonel destek kucukcekmece bosanma avukat suc haber ceza uzman kucukcekmece bosanma avukat nitelik adli karar velayet kucukcekmece bosanma avukat yardim mahkeme dosya hakim kucukcekmece bosanma avukat surec masraf yeni karar kucukcekmece bosanma avukat adalet hak nitelik adliye kucukcekmece bosanma avukat ceza dosya muvekkil kucukcekmece bosanma avukat hizmet uzman profesyonel delil kucukcekmece bosanma avukat hakim mahkeme guven destek