हल्द्वानी। नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम इस वित्तीय वर्ष के टैक्स वसूली में जुट गया है। निगम ने टैक्स जमा नही करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की रणनीति भी बनाई है। नगर निगम के मुख्य नगर आयुक्त आईएएस विशाल मिश्रा ने बताया कि नगर निगम के राजस्व को बढ़ाने के लिए निगम द्वारा टैक्स वसूली की जा रही, और बड़े बकायेदारों को नोटिस देने के निर्देश दिए गए हैं।
एमएनए मिश्रा ने बताया कि शहर में 471 बड़े टैक्स पेयर हैं, जिनसे भी टैक्स वसूली की कार्यवाही चल रही है। उन्होंने कहा कि बड़े टैक्स पयरो को नोटिस देकर टैक्स वसूली की कार्यवाही की जा रही हैं। श्री मिश्रा ने कहा कि जो टैक्स पेयर टैक्स नही दे रहे हैं, उनके खिलाफ कठोर कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए गए हैं।